मेहनत कर ले रे बेटा! Mehnat Kar Le Re Beta!
मेहनत कर ले रे बेटा!
मेहनत कर ले रे बेटा!
इस से मिलती इज्जत
इस से ही मिलता पैसा
सारे सुख-चैन पा जाएगा
कड़ी मेहनत जो कर पाएगा
सफल लोगों का भी
अपना एक इतिहास है
उसमें मेहनत ही मिलती
पहले-पहल ख़ास है
हर सफल व्यक्ति के पीछे
मेहनत को ही पाओगे
आज मज़े किये तो
कल बहुत पछताओग
ख़ुदा नही देता दूसरा मौका,
पास तेरे, एक ही मोहलत है
मेहनत में ही शोहरत
मेहनत ही तेरी दौलत है
माना अकेला चना
भाड़ नहीं फोड़ सकता है
लेकिन अकेला दशरथ मांझी
पहाड़ तोड़ सकता है
केवल एक मेहनती ही
पुराने भ्रम पीछे छोड़ सकता है
संकट के समय पर वो
तूफानों के रुख मोड़ सकता है
सफलतम लोगों ने खुद लिखी
मेहनत से अपनी कहानी
ऐसे ही कोई नही बन जाता
टाटा, बिरला, अडानी
मुकेश धीरू भाई अंबानी
मेहनतकश लोगों में जो शुमार है
मेहनत की माटी जो घड़े, कुम्हार है
सोना भी तप कर कुंदन बनता
नाग संग लिपटा चंदन मिलता
हीरा भी चोट खा, तराशा जाता
तभी करोड़ो के मौल आंका जाता
पत्थर तक चोट खा-खा के
देवता बन, पूजे जाते है
पुष्प भी सुईं की वेदना सह
धागे में जाते, एक साथ पिरोये
तभी माला होके, प्रभु कंठ सोहे
कुए की रस्सी से घिस-घिस कर
शिला में भी निशान आ जाता
मेहनती फल पा ही जाता
मेहनत में इतनी ताकत है
इसको करना एक इबादत है
मेहनत से जो नही घबराते हैं
असंभव, संभव कर जाते हैं
सफलता का मीठा फल
वे ही बेह्तर पचा पाते हैं
बिन मेहनत मिली दौलत-शोहरत
ना पचती, ना ही बचा पाते है
मेहनत ही एकमात्र विकल्प है
करले तो कल्प, नही सुख अल्प है
ऐसे ही कोई नही बन जाता
टाटा, बिरला, अडानी
मुकेश धीरू भाई अंबानी
मेहनतकश लोगों में जो शुमार है
मेहनत की माटी जो घड़े, कुम्हार है
सोना भी तप कर कुंदन बनता
नाग संग लिपटा चंदन मिलता
हीरा भी चोट खा, तराशा जाता
तभी करोड़ो के मौल आंका जाता
पत्थर तक चोट खा-खा के
देवता बन, पूजे जाते है
पुष्प भी सुईं की वेदना सह
धागे में जाते, एक साथ पिरोये
तभी माला होके, प्रभु कंठ सोहे
कुए की रस्सी से घिस-घिस कर
शिला में भी निशान आ जाता
मेहनती फल पा ही जाता
मेहनत में इतनी ताकत है
इसको करना एक इबादत है
मेहनत से जो नही घबराते हैं
असंभव, संभव कर जाते हैं
सफलता का मीठा फल
वे ही बेह्तर पचा पाते हैं
बिन मेहनत मिली दौलत-शोहरत
ना पचती, ना ही बचा पाते है
मेहनत ही एकमात्र विकल्प है
करले तो कल्प, नही सुख अल्प है
-सौरभ गोस्वामी
Post a Comment