आया होली का त्योंहार - Aaya Holi Ka Tyonhar
आया होली का त्योंहार
प्यार से सरोबार
फागणियाँ बयार
ठाकुर जी के द्वार
चरण कमल पखारता
सतरंगी घोड़े पे सवार
आया होली का त्योंहार
सात रंग के रंग इसमें
बैंगनी, पीले, लाल, केसरिया
आसमानी, हरे और नीले
प्यार के रंगों से भरे
सभी चटकीले, चमकीले
पिचकारी की धार
रंगों की बौछार
दुश्मन को भी
गले से लगाता
स्नेह मिलन त्योंहार
मिश्री सी मीठी बोली
बुरा न मानो
होली कहकर
प्यार भरे रंग लगाती
फागणियाँ बयार
ठाकुर जी के द्वार
चरण कमल पखारता
सतरंगी घोड़े पे सवार
आया होली का त्योंहार
सात रंग के रंग इसमें
बैंगनी, पीले, लाल, केसरिया
आसमानी, हरे और नीले
प्यार के रंगों से भरे
सभी चटकीले, चमकीले
पिचकारी की धार
रंगों की बौछार
दुश्मन को भी
गले से लगाता
स्नेह मिलन त्योंहार
मिश्री सी मीठी बोली
बुरा न मानो
होली कहकर
प्यार भरे रंग लगाती
जमकर मस्तानों की टोली
पावन होली के
रंगों का जादू
कुछ ऐसा होता
दुश्मनी के पक्के रंग
कच्चे हो जाते है
दुश्मन भी गले लग
दोस्त हो जाते हैं
रंगों का खुमार
ऐसा चढ जाता
बड़े से बड़ा भी
बच्चा बन जाता
चंग थाप, ढोल, मंजीरे
रंगों का जादू
कुछ ऐसा होता
दुश्मनी के पक्के रंग
कच्चे हो जाते है
दुश्मन भी गले लग
दोस्त हो जाते हैं
रंगों का खुमार
ऐसा चढ जाता
बड़े से बड़ा भी
बच्चा बन जाता
चंग थाप, ढोल, मंजीरे
पिचकारी, रंगों के जखीरे
शंख,घंटी, नगाड़े, ढोलकी
घुले रंग पानी की डोलची
बहनें उतारती नजरें
रोली, मौली, तिलक
पूजा, थाली, तस्वीरें
लिंग, वर्ण, भेद
जात-पात मिटाकर
पापड़ सेकते
होलिका के खीरे
गाढ़ी घुटी मस्त ठंडाई
भांग, भुजिया, मिठाई
लोगों की मीठी मनुहार
होली का महापर्व
प्यार का त्योंहार
हिरणा, कृष्णा, गोविंदा
प्रह्लाद बचे,
नरसिंह देव की
बहनें उतारती नजरें
रोली, मौली, तिलक
पूजा, थाली, तस्वीरें
लिंग, वर्ण, भेद
जात-पात मिटाकर
पापड़ सेकते
होलिका के खीरे
गाढ़ी घुटी मस्त ठंडाई
भांग, भुजिया, मिठाई
लोगों की मीठी मनुहार
होली का महापर्व
प्यार का त्योंहार
हिरणा, कृष्णा, गोविंदा
प्रह्लाद बचे,
नरसिंह देव की
जयकारे के साथ
पूजन सम्पूर्ण हो जाता
सबका दुख दर्द
होलिका में भस्म हो
दूर हो जाता।
रंग लगाकर सब
एक रंग हो जाते
सबके राग-अनुराग
फ़ाग राग हो जाते
किसी भी तरह का
कोइ भेद न रहता
सब घुल-मिल जाते
होली के दिन
दिल, मिल जाते हैं
हर चेहरे पर रंग
खिल जाते हैं।
सबका दुख दर्द
होलिका में भस्म हो
दूर हो जाता।
रंग लगाकर सब
एक रंग हो जाते
सबके राग-अनुराग
फ़ाग राग हो जाते
किसी भी तरह का
कोइ भेद न रहता
सब घुल-मिल जाते
होली के दिन
दिल, मिल जाते हैं
हर चेहरे पर रंग
खिल जाते हैं।
❤Happy Holi To All❤
- सौरभ गोस्वामी
Post a Comment