Chanda Mama Ab Nahi Door Ke-चन्दा मामा नहीं अब दूर के


चन्दा मामा नहीं अब दूर के

चन्दा मामा नहीं 
अब दूर के
पुऐ पकाएँ बूर के
रहस्य से पर्दा 
अब खोल देंगे 
भ्रांतियां सारी 
हम तोड़ देंगे 
पूरी दुनियाँ ने देखा है
और बहुत अब देखेगी 
कैसे बढ़ते है आगे 
अपने दम पर
ये हमसे ही सीखेगी    
विफलता से सफलता 
क्या होती देख 
हर भारतवासी की आँख 
कैसे नही भीगेगी 
चाँद पर पहुँच ही गए 
दृढ इरादों की जिद से 
बना कर टेक्नोलॉजी का 
ऐसा अभेद जाल 
पूरी दुनियाँ में ठोक दी
इसरो ने अपनी ताल 
मै तो वही 
खिलौना लूँगा 
ज्यों मचल गया 
दीना का लाल 
लगी बॉल इसरो की सही 
गोल्डन गोल पे
पहुँचा दिया चंद्रयान
चन्द्र साउथ पोल पे
बजा-बजा कर तालियाँ   
खूब खुशियां मनाएंगे
दूध-मलाई खाएंगे
पहले चाँद ख़याली में
मुन्ने की थाली, प्याली में 
माशूका के चेहरे की लाली में
पहुँच गए अब असल
दिशा साउथ वाली में
चंद्रयान-३ इसरो 
चाँद के घर आया है
ठुमक-ठुमक के उसने  
भारत का मान बढ़ाकर
चाँद पे ध्वज फ़हराया है
अगस्त तेईस का दिन 
ऐतिहासिक कहलाएगा 
स्वर्ण अक्षर में 
ये पल लिखा जाएगा  
देश दुनियाँ में 
भारत और अधिक 
सम्मान पाएगा 
साउथ पोल लैंडिंग की
प्रथम पंक्ति में प्रथम नाम 
अपने देश का ही आएगा
कायल हुई भारत की
दुनियाँ सारी है
आगे अन्य प्रोजेक्ट में
सूर्य, शुक्र की तैयारी है
अब आगे भी यही लय होगी
दुनियाँ के हर कोने में
भारत माता की जय होगी।

                                 - सौरभ गोस्वामी






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.