हाँ मैं हूँ कोरोना फाइटर ( डॉक्टर व नर्स ) -Haan Mai Hoon Corona Fighter ( Doctor and Nurse )




हाँ मैं  हूँ कोरोना फाइटर  ( डॉक्टर व नर्स  )



हाँ मैं हूँ कोरोना फाइटर 
( डॉक्टर व नर्स )



पेशे से हूँ एक डॉक्टर
हाँ मैं हूँ फ्रंट लाइन 
कोरोना फाइटर
मालूम बीमारी है 
गंभीर, लाईलाज
मरीज को हिम्मत देते 
फिर ही करते इलाज
अस्पताल को ऐसे साफ
सुन्दर सजा रखा है
वहीं जागते, सोते, 
उसी को घर बना रखा है
महीनो से घर नहीं देखा
घरवाले भी ये जान रहे
अस्पताल को हम घर
रोगी को ही 
परिजन मान रहे
कुछ लोग अभी भी 
नहीं मान रहे है
मार रहे है , थूक रहे है, 
ज्ञान दे रहे है
डॉक्टर हँस कर टाल रहे
संज्ञान नहीं ले रहे है
अपना समझ
अथक काम कर
जान दे रहे है
किसी भी बात का 
रोना नहीं रोकर
सीमित साधनों में 
काम कर रहे है
रात दिन बस काम
काम और काम ही कर रहे है,
तनिक भी नहीं आराम कर रहे है।



पेशे से हूँ एक नर्स
हाँ मैं भी हूँ 
फ्रंट लाइन कोरोना फाइटर
24 x 7 काम पर हूँ
तनिक भी नहीं 
आराम पर हूँ
लोग अपना लॉक डाउन का 
रोना रो रहे है
महीनों हो गए घर गए
अब तो बच्चे भी गए तरस
फिर भी हम ड्यूटी पर है
ना कोई छुट्टी पर है
गाली, अश्लीलता सब सहा
क्योंकि इनको अपना कहा
मरीजों को दी बेहतर तीमारदारी
पेशे में झोंक दी मेहनत
ताकत और ईमानदारी
मरीजों का ठीक होना
सुकुन देता है
खुद की मेहनत का
उनके चेहरे पर 
दिखता है रंग
ये तो अभी 
छोटी सी शुरुआत है
अभी है तो बाकी है 
पूरी जंग।


              - सौरभ गोस्वामी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.