हम है वो हिंदुस्तानी - Hum Hai Wo Hindustani



हम है वो हिंदुस्तानी, Indian, Proud Indian, Bhartiya






 हम है वो हिंदुस्तानी 


जिसका कोई नहीं 

पूरी दुनिया में सानी 

हम है वो हिंदुस्तानी 

जहाँ भी रहते

आगे सब भरते पानी

लिखते है हम अपने

हुनर की कलम से 

अलग ही कहानी 

हम है वो हिंदुस्तानी

जिद पे आये तो 

पीतल को सोना करते 

कोयले को करते हीरा 

जो भी हमको 

कम है आंकें 

गिरेबान पर अपने 

पहले-पहल झांकें 

कोई नहीं है 

हमारे निकट सम 

संस्कृति में है 

इतना दम-ख़म 

शस्त्र है, शास्त्र है 

बड़े से बड़ा 

दिव्य ब्रह्मास्त्र है

नीति है तकनीकी है 

दहाड़ बाघ-सरीखी है 

ऐसी है हमारी रवानी 

हम है वो हिंदुस्तानी 

हिमालय सा अटल मन 

पावन नदियों सा 

निर्मल अन्त:करण

हम बलि, हैं ज्ञानी 

बुद्धिमान विज्ञानी 

हैं राम, हैं कृष्ण

हम में बाबा बर्फानी

कौन है? संसार में

कर्ण सा वीर, महादानी 

हम हैं वो हिंदुस्तानी 

हिंदुस्तान, हम सब की 

शान है, जान है 

खूबी है इसमें बहुत 

ऐसे ही नहीं बनता 

कोई देश महान है 

सारे जहाँ  से अच्छा 

हिंदुस्तान हमारा 

झंडा सदैव 

ऊँचा रहे हमारा 

मन में यही 

भावना रखते  

भारत के हितार्थ 

यही कामना करते 

ये देश है प्यारा, हमारा 

हैं शिवाजी, प्रताप भी

हम ही दुर्गा, झांसी रानी है

हम है वो हिंदुस्तानी 

इसमें कोई नहीं है 

तनिक भी संशय 

ये हर्ष और 

गर्व का है विषय

ये गर्व हमको 

है हो पाया 

कुछ ऐसे कर्म 

किये होंगे हमने 

जो जन्म यहाँ पाया   

इसकी छात्र-छाया 

में लिखा दाना-पानी 

हम है वो हिंदुस्तानी


                - सौरभ गोस्वामी


 






कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.